श्री मातृछाया जैन महिला संगठन की ओर से निःशुल्क रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट कैम्प का आयोजन गोडवाड़ भवन में किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि ललिताजी सिंघवी, डॉ. नरपतजी सोलंकी, सरिताजी रांका ने दीप प्रज्वलन कर किया।
अध्यक्ष ललिताजी नागोरी ने सभी का रवागत करते हुए कहा कि शिविर में रोबोटिक समर्थित जॉइंट रिप्लेसमेंट और उससे जुड़ी आधुनिक चिकित्सा जानकारी पर विरतृत मार्गदर्शन दिया जाएगा।
मार्गदर्शिका त्रिशलाजी कोठारी ने बताया कि यह शिविर उन लोगों के लिए है जिनमें घुटना, कूल्हा या कंधे के जोड़ों में दर्द, अकड़न या चलने-फिरने में कठिनाई हो रही है उनको मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
अहमदाबाद के जैन नी एंड हिप क्लिनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जीतेंद्रजी चौधरी जैन ने जानकारी दी कि रोबोटिक एडेड जॉइंट रिप्लेसमेंट में हड्डियों की कटाई,
इम्प्लांट की सटीकता और जोड़ की रिथरता होने की संभावना रहती है। सचिव रेशमाजी बडोला ने बताया कि शिविर में 300 से अधिक लोगों ने जांच करवाई। शिविर संयोजिका नीलमजी ललवानी ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को जांच के बाद राशन सामग्री भी दी गई।
इस अवर पर जयंतीलालजी बालर, चैनराजजी ओरतवाल, पारसमलजी जैन, अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जैन समय के संपादक अशोकजी नागोरी, कांताजी महावीरचंदजी समदड़िया, पुष्पाजी बाफना, रत्नीबाई मेहता, बबिताजी श्रीश्रीमाल, मनीषाजी सालेचा, मीनाजी सोनिगरा, पुष्पाजी सोनिगरा, मधुजी तातेड़, रीटाजी जैन, कविताजी जैन, त्रिशलाजी दांतेवाडिया, रिंकूजी श्रीश्रीमाल, कंचनजी जैन, पवनजी राठौड़, रेणुजी गांधी, सुनीताजी भंडारी, मंगलाजी खांटेड, गीताजी संचेती, मोनिकाजी पारलेचा, पवनजी ओरतवाल आदि उपस्थित थे।
October 18, 2026
मातृछाया द्वारा निःशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर गोडवाड़ भवन में संपन्न


Leave a Reply