Skip to content

अग्रणी सामाजिक संस्था ‘मातृछाया’ ने जयनगर स्थित केएमवाईएफ डीआर रांका डायलिसिस सेंटर को डायलिसिस रोगियों के सहायतार्थ 25 लाख रुपए की आर्थिक राशि देने की घोषणा की।
अध्यक्ष निर्मलाजी दांतेवाड़िया, उपाध्यक्ष त्रिशलाजी कोठारी, कोषाध्यक्ष ललिताजी जैन, सचिव पुष्पाजी बाफना ने फेडरेशन के मंत्री प्रशांतजी सिंधी सहित कुशलजी पिरगल व महावीरजी समदड़िया को 5 लाख रुपए राशि का प्रथम चेक भेंट किया। नीलमजी ललवानी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया
कि संस्था द्वारा दो दशकों से भी ज्यादा समय से मानवसेवा, जीवदया, धार्मिक कार्यों एवं अनेक समाजोपयोगी कार्य किए जा रहे हैं। केएमवाईएफ द्वारा मातृछाया की सदस्याओं का सम्मान किया गया।
कांताजी समदड़िया, कुसुमजी मरड़िया, पुष्पाजी नागोरी ने स्मृति चिन्ह ग्रहण किया। कुशलजी पिरगल ने मातृछाया के मानवसेवी कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर शोभाजी वर्मा, किरणजी बन्दा, विजयाजी रमाणी, सुभद्राजी कोठारी, मंजुजी चौपड़ा, कविताजी जैन, अंजुजी सोनी आदि उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *