Skip to content

मातृछाया’ जैन महिला संगठन द्वारा जीवों को अभय दान जीवन दान देने हेतु कार्य करने एवं सहयोग करने के लिए योजना बनाई गई जिसमें कत्लखानों में जाने वाले गाय, भैंस एवं अन्य पशुओं को जीवन दान देने और उनके पालन पोषण तथा गौ माता के चारा पानी की व्यवस्था के लिए एस. देवगानहल्ली ग्राम पंचायत, रामसमुद्रा बांथ के पास, शिडलघट्टा तालुक, चिवकबल्लापुर में विश्व प्राणी कल्याण मंडल के संस्थापक स्वामी श्री दयानंदस्वामीजी द्वारा स्थापित गौतीर्थ श्री भगवान महावीर जीव रक्षा धाम में गौ रक्षा हेतु मातृछाया द्वारा 4500 वर्ग फीट का विशाल शेड निर्माण कराया गया।